শনিবার, ২৬ জুন, ২০২১

राफेल लड़ाकू विमान का नया रिकॉर्ड, लगातार 12 घंटे उड़कर 17000 किमी दूर ताहिती एयरबेस पहुंचा

पेरिस ने बिना रूके 12 घंटे तक उड़ान भरकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस फ्रांसीसी लड़ाकू विमान ने प्रशांत महासागर में स्थित एयरबेस की यात्रा के दौरान 12 घंटे में 17000 किलोमीटर की दूरी तय की। आज से पहले कोई भी राफेल विमान इतनी दूरी तक बिना रूके यात्रा नहीं कर पाया है। इससे पहले फ्रांस से भारत की 6700 किलोमीटर की दूरी राफेल लड़ाकू विमान बिना रूके तय कर चुके हैं। 15 घंटे लड़ाकू विमान उड़ाने वाला यूरोप का पहला देश फ्रांसीसी वायु सेना के एयर टू एयर रिफ्यूलिंग ऑपरेटर मेजर पियरिक ने बताया कि हम यूरोप के एकमात्र ऐसे देश हैं जो हमारे ठिकानों से 17000 किलोमीटर की दूरी तक ऐसी उड़ान भरने में सक्षम हैं। राफेल विमानों ने यह दूरी कैलिफोर्निया से उड़कर दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित फ्रांसीसी एयरबेस ताहिती तक पहुंचने के दौरान तय की है। इस दौरान राफेल विमान में हवा में ही सात बार ईंधन भरा गया। तीन राफेल विमानों ने भरी रिकॉर्ड उड़ान फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, ताहिती जाने के लिए तीन राफेल लड़ाकू विमानों सहित फ्रांसीसी वायु सेना के सात विमानों ने फ्रांस से उड़ान भरी थी। पहली बार की उड़ान में वे अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर पहुंचे। यहां से दूसरी बार की उड़ान में उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए ताहिती में सुरक्षित लैंडिंग की। 15 घंटे की इस रिकॉर्ड उड़ान के दौरान राफेल लड़ाकू विमान में सात बार एयर टू एयर रिफ्यूलिंग की गई। इंडो-पैसिफिक में ताकत दिखा रहा फ्रांस राफेल लड़ाकू विमानों के जरिए फ्रांस इंडो पैसिफिक क्षेत्र में अपना ताकत दिखा रहा है। फ्रांस से बाहर भी इस देश के कई सैन्य ठिकाने रणनीतिक स्थानों पर बने हुए हैं। ये विमान उन जगहों से उड़ान भरकर पूरी दुनिया में निगरानी रखते हैं। प्रशांत महासागर में फ्रांस ने ताहिती को अपना अड्डा बनाया हुआ है। हिंद महासागर में उसके पास रियूनियन आईलैंड और जिबूती जैसे अहम सैन्य ठिकाने हैं। भारत समेत कई देशों ने खरीदा राफेल राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने हाल के कुछ साल में कई देशों के साथ डील की है। हाल ही में क्रोएशिया ने 1.2 अरब डॉलर में 12 राफेल मल्टीरोल लड़ाकू जेट खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले, फ्रांस ने गुप्त रूप से मिस्र को 30 राफेल लड़ाकू जेट देने के लिए $4.5 बिलियन के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। फ्रांस ने ग्रीस को भी 12 राफेल लड़ाकू विमान बेचे हैं। 2016 में, फ्रांस और भारत ने 36 राफेल जेट के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser