মঙ্গলবার, ২২ জুন, ২০২১

साल 2021 का आखिरी सुपरमून, फिर चांद चला जाएगा धरती से दूर

वॉशिंगटन इस हफ्ते एक खूबसूरत नजारा आसमान में नजर आने वाला है। साल का आखिरी सुपरमून (Last ) 24 जून को आसमान में होगा। Farmer's Alamanac के मुताबिक इसे (Strawberry Moon) नाम दिया गया है क्योंकि उत्तरी अमेरिका में इन दिनों स्ट्रॉबेरी चुनने का मौसम आ चुका है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक बुधवार तड़के सुपरमून नजर आने लगेगा लेकिन अगले दिन यह सबसे ज्यादा ऊंचाई पर होगा। इस दौरान चांद धरती के इर्द-गिर्द अपनी कक्षा में सबसे करीब () होता है और इसलिए आम फुल मून से ज्यादा बड़ा और रोशन होता है। स्ट्रॉबेरी मून आमतौर पर स्प्रिंग के आखिरी फुल मून पर होता है। इसे ब्लूमिंग मून, ग्रीन कॉर्न मून, होएर मून, बर्थ मून, एग लेयिंग मून, हैचिंग मून, हनी मून और मीड मून भी कहते हैं। जून में शादी करने के रिवाज के कारण इसे 'हनी मून' कहा जाता है। चांद के साथ मंगल, शुक्र भी स्ट्रॉबेरी मून गुरुवार को गुलाबी नहीं, सुनहरा सा दिखेगा। यह करीब शनिवार तक ऐसी ही छटा बिखेरेगा। दिलचस्प बात यह है कि चांद के साथ-साथ शुक्र और मंगल ग्रह भी आसमान में इस दौरान दिखाई देंगे। साल 1930 में मेन फार्मर अलमेनक ने अमेरिकन इंडियन मून नेम छापने शुरू किए। इसके मुताबिक अप्रैल का फुल मून पिंक मून कहलाता है। इसे एक पौधे के नाम पर ऐसा क हा जाता है जो अमेरिका में पाया जाता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser