মঙ্গলবার, ১৫ জুন, ২০২১

कोविड वैक्सीन की 80 शीशियां दान कर प्रचार कर रहा अमेरिका, लोग बोले- ज्यादा दे दिया, कुछ वापस मांग लो

वॉशिंगटन कोरोना वायरस से लड़ रही दुनिया को बचाने के लिए अमेरिका इन दिनों वैक्सीन डिप्लोमेसी में जुटा हुआ है। अपने देश के अधिकांश नागरिकों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाने के बाद अमेरिकी प्रशासन बाकी देशों को प्राथमिकता के आधार पर इसकी सप्लाई कर रहा है। इसी बीच, अमेरिका ने कैरिबियाई देश को 80 शीशी वैक्सीन भेजी है। अमेरिका ने बाकायदा अपने दूतावास के जरिए इस दान का प्रचार करने में जुटा है। हालांकि, उसकी प्रचार की यह तरकीब उल्टी पड़ गई है। सोशल मीडिया पर चीन का उड़ा जमकर मजाक सोशल मीडिया में अमेरिका के इस दान को लेकर यूजर्स कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अधिकतर यूजर इतनी कम मात्रा में वैक्सीन दान देकर प्रचार करने के अमेरिकी तरीके का मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं, चीन के कई पत्रकार और यूजर्स त्रिनिदाद एंड टोबैगो को उनके देश से भेजी गई वैक्सीन की खेप के साथ तुलना कर रहे हैं। चीन ने कुछ दिनों पहले इस देश को सिनोफार्म वैक्सीन की 2 लाख डोज सप्लाई की थी। 80 शीशियों से 200 लोगों को लगेगी वैक्सीन यूजर्स का कहना है कि फाइजर की कोविड वैक्सीन के एक बॉक्स में 195 शीशियां होती हैं। ऐसे में अमेरिका क्या बॉक्स को खोलकर देशों को वैक्सीन की शीशियां ही सप्लाई कर रहा है। फाइजर की एक शीशी में 5 डोज होते हैं। ऐसे में त्रिनिदाद एंड टोबैगो को को भेजे गए 80 शीशियों से केवल 400 डोज ही बन पाएगी। यह वैक्सीन दो डोज में इंसान को इम्यूनिटी उपलब्ध करवाता है। ऐसे में 80 शीशियों से केवल 200 लोगों को ही वैक्सीन लग पाएगी। बुरहान हयात नाम के यूजर ने लिखा मैं सोचता हूं कि ज्यादा ही दे दिया, कुछ वापस मांग लो। यूरोपीय यूनियन में चाइना डेली के ब्यूरो चीफ चेन विहुआ ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह डोज एक नर्सिंग होम को दान करने के लिए सही है, पूरे देश को नहीं। हुआसी चेन नाम के एक यूजर ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो में चीनी राजदूत के वैक्सीन डोनेशन वाले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए चीन का मजाक उड़ाया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser