वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे के मैकबुक प्रो से उनके रंगीन रातों की एक और कहानी खुलकर सामने आई है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने हंटर के मैकबुक को डिकोड कर पता लगाया है कि उन्होंने 2017 में एमराल्ड फैंटेसी गर्ल्स नाम की एक साइट से अपने लिए एक वेश्या की बुकिंग की थी। हरे रंग की आंखो वाली इस रूसी वेश्या का नाम यान्ना था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फैंटेसी के लिए हंटर ने जिन अकाउंट्स से वेश्याओं को भुगतान किया था, उसका संबंध जो बाइडन से हो सकता है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। रॉबर्ट नाम से वैश्या से किया चैट इस वेश्या को किए गए टेक्स्ट मैसेज में हंटर बाइडन ने लिखा कि 'हाय, मेरा नाम रोब है। मैं चेटो मार्मोंट में रह रहा हूं। 'क्या तुम अभी उपलब्ध हो?' हंटर ने यह चैट 7 मई 2018 को अपने नाम के पहले शब्द रॉबर्ट का उल्लेख करते हुए किया था। पोस्ट के अनुसार, इस होटल में रहने के दौरान दोनों ने सेक्स किया, वोदका पी और धूम्रपान करते हुए पॉर्न क्लिप शूट की। पेनिस पर सजाई रंगबिरंगी छोटी चॉकलेट हंटर बाइडन ने तो इस दौरान अपने पेनिस पर M&Ms मल्टी कलर्ड बटन शेप्ड चॉकलेट की एक पूरी लाइन को भी सजाया था। यह सब जानकारियां हंटर के मैकबुक से रिकवर की गई हैं। होटल के बिल दिखाते हैं कि हंटर उस महीने के अंत में वेस्ट हॉलीवुड के द जेरेमी में 470 डॉलर प्रति रात वाले कमरे में चले गए। इस होटल में भी हंटर ने हाल में ही सीक्रेट सर्विस से रिटायर हुए दो एजेंटों की निगरानी में एक वेश्या को बुलाया था। लैपटॉप में दूसरी वैश्या को बुलाने का जिक्र न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि लैपटॉप में सेव किए गए मैसेजों के आधार पर जो बाइडन अनजाने में इन वेश्याओं के भुगतान में शामिल हो सकते हैं। 24 मई की सुबह हंटर ने गुलनोरा नाम की एक दूसरी महिला एस्कॉर्ट को बुलाया था। यह महिला भी एमराल्ड फैंटेसी गर्ल्स के लिए वेश्या का काम करती थी। इस वेश्या को हंटर बाइडन ने अमेरिकी डिजिटल पेमेंट ऐप Zelle से कैश ट्रांसफर किया था। 1 घंटे में 25000 डॉलर का भुगतान न्यूयॉर्क पोस्ट द्वारा देखे गए लैपटॉप से प्राप्त रसीदों के अनुसार, पहले 8000 डॉलर उनके अकाउंट से सुबह 10.22 बजे भेजे गए। फिर एक अलग अकाउंट से 10.50 बजे 2000 डॉलर का एक और पेमेंट किया गया। 10.59 बजे 3,500 डॉलर का एक और पेमेंट किया गया। इसके बाद 11 बजे 8000 डॉलर और 11.03 बजे 3500 डॉलर का भुगतान किया गया। कुल मिलाकर लगभग 25,000 डॉलर एक घंटे से भी कम समय में ट्रांसफर किए गए।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT
