মঙ্গলবার, ১৫ জুন, ২০২১

आनुवंशिक विकार

आनुवंशिक विकार किसे कहते हैं?

हर वो बीमारी आनुवंशिक है, जो आपके माता-पिता द्वारा आपमें संचारित हुई है। जेनेटिक का मतलब जीन से है, जब माता पिता के जीन या क्रोमोसोम (गुणसूत्र) में किसी तरह की गड़बड़ी या असामान्यता (म्यूटेशन) होती है तो अक्सर यह स्थिति उनके बच्चों में पारित हो जाती है, जिसे जेनेटिक डिसऑर्डर या आनुवंशिक विकार के रूप में जाना जाता है। हालांकि, प्रत्येक माता-पिता से उनके बच्चों में जीन का केवल आधा हिस्सा ही पास होता है।

ऐसा एक जीन में गड़बड़ी (मोनोजेनिक डिसऑर्डर) या एक से अधिक जीन में गड़बड़ी (मल्टीफैक्टोरियल इंहेरिटेंस डिसऑर्डर) की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा यह स्थिति जीन में म्यूटेशन के साथ-साथ पर्यावरणीय कारकों के संयोजन की वजह से भी उत्पन्न हो सकती है।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser