মঙ্গলবার, ১৫ জুন, ২০২১

केयूबी सीटी स्कैन - KUB CT scan in Hindi

केयूबी सीटी स्कैन क्या है?

केयूबी सीटी स्कैन एक इमेजिंग टेस्ट है, जो व्यक्ति के किडनी, मूत्रवाहिनी (यूरेटर) और मूत्राशय की छवियां तैयार करने के लिए एक्स-रे का उपयोग करता है। आमतौर पर इस स्कैन का उपयोग यूरोलिथियासिस या किडनी/मूत्र पथ की पथरी के निदान के लिए किया जाता है, लेकिन इससे किडनी से संबंधित अन्य समस्याओं का भी पता लगाया जा सकता है।

सीटी स्कैन विभिन्न कोणों से शरीर की विस्तृत छवियां तैयार करता है। इन छवियों को संलग्न करके कंप्यूटर स्क्रीन पर देखा जा सकता है। कई बार डॉक्टर अधिक स्पष्ट फोटो प्राप्त करने के लिए कंट्रास्ट डाई का प्रयोग करते हैं। यह एक ऐसा पदार्थ है, जिसे बांह की नस में इंजेक्शन के माध्यम से लगाया जाता है या कुछ मामलों में मौखिक रूप से भी दिया जा सकता है।

(और पढ़ें - सीटी स्कैन पीएनएस क्या है?)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser