রবিবার, ১৯ সেপ্টেম্বর, ২০২১

दादा ने की पोतों से शादी की ज़िद, नाचते हुए ससुराल पहुंचा 80 साल का पाकिस्तानी दूल्हा

इस्लामाबादपाकिस्तान की एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। 24NewsHD टीवी चैनल ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि एक 80 साल के व्यक्ति को एक नई दुल्हन मिल गई है। बुजुर्ग की शादी से उनके पोते-पोतियां बहुत खुश हैं। पाकिस्तानी शख्स का नाम अब्दुल रज्जाक है, जो लोधरान के जिला आरायन गांव का रहने वाला है। 60 साल की दुल्हन से की शादीरज्जाक ने 80 साल की उम्र में शादी करने की इच्छा जताई और उनके पोते-पोतियों ने अपने दादा की इच्छा का सम्मान किया और शादी की व्यवस्था की। बुजुर्ग की बारात सभी रीति-रिवाजों के साथ रवाना हुई। रज्जाक के पोते दर्जनों कारों में सवार होकर दुल्हन के घर गए और शादी की सभी रस्मों को पूरा किया। आखिरकार 80 साल के रज्जाक की शादी अपनी नई 60 साल की दुल्हन से हो गई। खुशी से नाच उठा बुजुर्ग दूल्हारज्जाक अपनी शादी से इतने खुश थे कि वह इसे छिपा नहीं पा रहे थे। शादी की खुशी को जाहिर करने के लिए आखिरकार वह नाचने लगे। Seraiki संस्कृति के अनुसार दूल्हे का सबसे अच्छा साथी 'शबाला' के रूप में उनके साथ था। दुनियाभर के अलग-अलग देश शादी के अलग-अलग नियमों का पालन करते हैं। सऊदी अरब ने अपने पुरुष नागरिकों पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यंमार इन 4 देशों की महिलाओं से शादी करने पर बैन लगा रखा है। दुनियाभर में शादी के अलग नियमएक रिपोर्ट के मुताबिक यह घोषणा इसलिए की गई है ताकि सऊदी अरब के पुरुषों को प्रवासी और निर्वासित महिलाओं से शादी करने से रोका जा सके। फ्रांस में मरणोपरांत मृतक जीवनसाथी से शादी का नियम है। यह प्रक्रिया पहले विश्व युद्ध के दौरान तब शुरू हुई थी जब महिलाओं की शादी उन प्रॉक्सी जवानों के साथ कर दी जाती थी जो हफ्तों पहले मर चुके होते थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser