শুক্রবার, ২৪ সেপ্টেম্বর, ২০২১

छत्तीसगढ़ डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना - Chhattisgarh Dr. Khoobchand Baghel Swastyha Sahayata Yojana in Hindi

लगातार पैदा हो रही नई-नई गंभीर बीमारियों और बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें भी उन लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं, जो आर्थिक कमजोरी या कम मेडिकल सुविधाओं के कारण इन सेवाओं से वंचित हैं। देश के लगभग हर राज्य में सरकारों द्वारा वहां के निवासियों तक स्वास्थ्य बीमा सेवाएं पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्हीं में से एक है, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई गई स्वास्थ्य बीमा योजना जिसे डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता के नाम से जाना जाता है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे राज्य की जनता को स्वास्थ्य बीमा की कवरेज प्रदान करने और आम जनता के लिए ये सभी सेवाएं प्राप्त करना सरल बनाने के लिए इस हेल्थ इन्शुरन्स स्कीम को शुरू किया। राशन कार्ड के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य के सभी निवासी परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। आज इस लेख में हम डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना क्या है, इसके लाभ और आवेदन कैसे करें आदि के बारे में जानेंगे -



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser