শনিবার, ১৮ সেপ্টেম্বর, ২০২১

Mammoth Cave: लगातार बढ़ रही है दुनिया की सबसे लंबी गुफा, दिल्ली से अयोध्या जितनी है 'गहरी'

वॉशिंगटनदुनिया की सबसे लंबी गुफा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शोधकर्ताओं ने घंटों की मेहनत के बाद केंटुकी की Mammoth Cave National Park गुफा में अतिरिक्त 8 मील (13 किलोमीटर) की मैपिंग की। राष्ट्रीय उद्यान सेवा (एनपीएस) के अनुसार, मैमथ गुफा के गलियारों की नई लंबाई अब 420 मील (676 किमी) है। इस दूरी का अनुमान आप न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी कैरोलिना के बीच रैले शहर की दूरी से लगा सकते हैं।

Mammoth Cave System : इस गुफा की खोज 1969 में हुई थी। तब से इसकी लंबाई कई गुना बढ़ चुकी है। लगातार छोटी-छोटी गुफा प्रणालियां इसमें शामिल होती गईं और इसकी लंबाई बढ़ती चली गई।


Mammoth Cave: लगातार बढ़ रही है दुनिया की सबसे लंबी गुफा, दिल्ली से अयोध्या जितनी है 'गहरी'

वॉशिंगटन

दुनिया की सबसे लंबी गुफा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शोधकर्ताओं ने घंटों की मेहनत के बाद केंटुकी की Mammoth Cave National Park गुफा में अतिरिक्त 8 मील (13 किलोमीटर) की मैपिंग की। राष्ट्रीय उद्यान सेवा (एनपीएस) के अनुसार, मैमथ गुफा के गलियारों की नई लंबाई अब 420 मील (676 किमी) है। इस दूरी का अनुमान आप न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी कैरोलिना के बीच रैले शहर की दूरी से लगा सकते हैं।



कितनी लंबी है गुफा
कितनी लंबी है गुफा

भारत में गुफा की लंबाई का अंदाजा लगभग अयोध्या से नई दिल्ली की दूरी से लगाया जा सकता है। गुफा की मैपिंग का काम Cave Research Foundation (CRF) के वालंटियर्स और अन्य लोगों ने पूरा किया। सीआरएफ केंटुकी स्थित एक गैर-लाभकारी समूह है जिनका सहयोग Central Kentucky Karst Coalition के लोगों ने किया। सीआरएफ के पूर्वी संचालन प्रबंधक Karen Willmes ने 11 सितंबर को जारी एक बयान में कहा, 'कई गुफा यात्राएं लंबी और कठिन होती हैं, जिनमें चढ़ाई, पानी, दलदल शामिल होता है।' (Photo Credit : national-park.org)



पहले 105 किमी की थी गुफा
पहले 105 किमी की थी गुफा

यात्रा के बाद कार्टोग्राफर केव ट्रिप के बाद इकट्ठा डेटा को मैप में बदल देते हैं। इसमें वालंटियर उनकी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह विश्व स्तरीय गुफा के लिए एक उच्च कोटि का प्रयास है और हमें इसका हिस्सा होने पर गर्व है। यह पहली बार नहीं है कि दुनिया की सबसे बड़ी गुफा की लंबाई 'बढ़ी' है। यह गुफा 1969 में कुल 65 मील (105 किमी) की लंबाई के साथ रिकॉर्ड बुक में शामिल हुई थी। (Photo Credit : national-park.org)



इस गुफा का कोई अंत नहीं
इस गुफा का कोई अंत नहीं

सितंबर 1972 में 14 घंटे के सर्वे के दौरान सीआरएफ खोजकर्ताओं ने मैमथ केव सिस्टम और Flint Ridge system के बीच एक कनेक्शन ढूंढ़ निकाला। इसके बाद मैमथ केव की कुछ लंबाई 144 मील (232 किमी) हो गई। इसके बाद खोजकर्ताओं ने कई बार मैमथ केव सिस्टम की लंबाई में अपना योगदान दिया। प्रॉक्टर केव, रोपेल केव और मॉरिसन केव के इसके साथ कनेक्शन पाए जाने के बाद इसकी लंबाई बढ़ती गई। मैमथ केव नेशनल पार्क के अधिकारियों ने पार्क के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, 'जब मैमथ गुफा को लेकर खोजों की बात आती है तो सच में, इसका कोई अंत नहीं है।' (Photo Credit : national-park.org)



कैसे बनती हैं गुफाएं?
कैसे बनती हैं गुफाएं?

मैमथ केव सिस्टम एक विशाल भूलभुलैया है जो 'चूना पत्थर के क्षरण' के माध्यम से बनाई गई है। इस घटना को वैज्ञानिक रूप से Karst Topography के रूप में जाना जाता है। अमेरिका के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार Karst Topography तब होती है जब बारिश और नदियों का पानी जमीन की सतह और छिद्रों के माध्यम से भूमिगत रिसता है और फिर दूर तक भूमिगत यात्रा करता है। यह धीरे-धीरे घुल जाता है और नरम भूमिगत आधार को गुफाओं जैसी भूगर्भीय संरचनाओं में बदल देता है। (Photo Credit : national-park.org)





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser