শুক্রবার, ২৪ সেপ্টেম্বর, ২০২১

स्वास्थ्य साथी योजना - Swasthya Sathi Scheme in Hindi

गंभीर बीमारियों के प्रचलन और मेडिकल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए राज्य सरकारें जनता को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं कम से कम लागत पर देने की कोशिश कर रही हैं। देश की लगभग हर राज्य सरकार जनता के लिए सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदान कर रही है, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों को मुफ्त या कम से कम लागत में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इन्हीं में से एक पश्चिम बंगाल द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य साथी योजना भी है।

30 दिसंबर 2016 को पश्चिम बंगाल द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य साथी योजना में लाभार्थियों को कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के तहत आपको कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन, प्री-एग्जिस्टिंग डिजीज कवरेज और पूरे परिवार के लिए कवरेज आदि प्रमुख सुविधाएं मिलती हैं। स्वास्थ्य साथी योजना के लाभार्थियों को नामांकरण के समय ही स्वास्थ्य साथी स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें लाभार्थियों से संबंधित सभी जानकारियां दर्ज होती हैं। इस योजना का नामांकरण व अन्य सभी प्रोसेस पेपरलेस हैं और अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। चलिए इस इस बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं -

(और पढ़ें - myUpchar बीमा प्लस में आपको क्या-क्या कवर मिलता है)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser