শনিবার, ১৮ সেপ্টেম্বর, ২০২১

Video: रोलिंग चेयर को देखकर 'पगलाए' तालिबानी, खिलौने की तरह कर रहे इस्तेमाल

काबुल अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा है। एक ऐसा देश जिसके पास खनिज जैसे प्राकृतिक खजानों का भंडार है उसकी कमान अब आतंकवादियों के हाथ में है। तालिबानी लड़ाकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें वे रोलिंग चेयर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में लड़ाके कुर्सी पर बैठकर एक-दूसरे से लड़ रहे हैं और खेल रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में एक आतंकी कुर्सी पर बैठा और एक साइकिल चलाता हुआ नजर आ रहा है। बच्चों के पार्क में झूल रहे थे झूलाग्रामीण इलाकों में रहने वाले तालिबानियों के लिए ये सभी चीजें बिल्कुल नई हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि इनका सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है। पहले भी कई वीडियो में देखा गया था कि लड़ाके गवर्नर हाउस और महलों में घुसकर मौज-मस्ती कर रहे हैं और नाच-कूद रहे हैं। आतंकियों को बच्चों के पार्क में झूला झूलते हुए भी देखा गया था। बाद में उन्होंने काबुल के एक पार्क में आग भी लगा दी थी। जिम में भी आजमाए हाथतालिबानी लड़ाके जिम में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में पगड़ी कुर्ता और पायजामा पहने तालिबान आतंकी मशीनों से नूरा-कुश्ती करते दिखाई दे रहे थे। इन लड़ाकों में से कई ने ऐसी आधुनिक मशीनों को पहली बार देखा है। वीडियो देखने पर यह साफ पता लग रहा था कि तालिबान के इन लड़ाकों को यह नहीं पता कि जिम की इन मशीनों का एक्सरसाइज के लिए कैसे उपयोग किया जाता है। तालिबानी शिक्षा मंत्री के लिए डिग्री बेकारअफगानिस्तान पर अब ऐसे लोगों का शासन है जो बच्चों की तरह उछल कूद और अजीबोगरीब हरकते कर रहे हैं। तालिबान के आकाओं और लड़ाकों की शिक्षा के स्तर का अंदाजा देश के नए कार्यवाहक शिक्षा मंत्री के उस बयान से लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने डिग्री और पढ़ाई-लिखाई को बेकार बताया था। तालिबान के शिक्षा मंत्री शेख मौलवी नूरुल्लाह मुनीर ने कहा था कि मुल्ला और तालिबान आज सत्ता में हैं और उनके पास पीएचडी, एमए और यहां तक हाई स्कूल की भी डिग्री नहीं है लेकिन वे सबसे महान हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser