इस्लामाबादआज भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें शरजाह के मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भिड़ेंगी। विश्व के क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान से बड़ा कोई भी मुकाबला नहीं होता है। इसके पीछे दोनों देशों का इतिहास, भौगोलिक परिस्थिति और आपसी संबंध जैसे कई अहम कारण हैं। भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए 8 टी-20 मुकाबलों में अब तक भारत 6 मैच जीत चुका है जबकि एक मैच पाकिस्तान जीता है इसीलिए पाकिस्तान पर ज्यादा दबाव है। भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम जब अपने मुल्क लौटती है तो उसे जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान भी भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान लौटने को लेकर डरे हुए थे। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने अपना अनुभव साझा किया था। यह इंटरव्यू साल 2004 का है जब वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं थे। इमरान खान ने बताया कि कैसे मैच हारने के बाद उनकी टीम को अंधेरे में दबे पांव अपने घर लौटना पड़ा था ताकि जनता को पता न चले। भारत के खिलाफ लगाता था पूरा जोरकार्यक्रम में एक दर्शक ने इमरान खान से पूछा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आप भारत के खिलाफ किस भाव से खेलते थे जबकि अन्य टीमों के खिलाफ वह भाव क्या होता था? इमरान खान ने कहा, 'भारत के खिलाफ मैं पूरा जोर लगाता था और पूरी कोशिश करता था कि आपकी टीम (भारत) को शिकस्त दूं। लेकिन वह कोई दुश्मनी नहीं थी, एक स्वस्थ मुकाबला होता था। पूरा हिंदुस्तान अपनी टीम को सपोर्ट करता था और पूरा पाकिस्तान हमारी टीम को। ऐसे में मैं पूरा जोर लगाता था।' छिप-छिपकर घर पहुंचे इमरान खानजब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के खिलाफ खेलते वक्त आपको डर लगता था कि अगर हारकर लौटे तो पब्लिक मारेगी? इमरान ने कहा, 'मैं कभी भूल नहीं सकता, जब मैं भारत पहले दौरे पर आया था और हमारी टीम हार गई थी। तो हमने उस फ्लाइट पर पाकिस्तान लौटने का फैसला किया जिस वक्त पूरा मुल्क सो रहा हो। हम चुनकर सुबह 4 बजे की एक फ्लाइट से दिल्ली से पाकिस्तान पहुंचे। कोई भी एयरपोर्ट पर मौजूद नहीं था सिर्फ कस्टम और इमीग्रेशन अधिकारी थे। यकीन मानिए, कस्टम अधिकारियों ने हमें दो घंटे एयरपोर्ट पर रोका और हमारे साथ भारत से आई हर चीज की जांच की।' उन्होंने बताया, 'जब हम एयरपोर्ट से निकले तो कुछ लोग जागे हुए थे तो हम छिप-छिपकर अपने घरों तक पहुंचे।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT
