মঙ্গলবার, ৯ নভেম্বর, ২০২১

भारत के मुकाबले पाकिस्तानी नौसेना कितनी शक्तिशाली? घातक हथियार देकर चीन बढ़ा रहा ताकत

इस्लामाबाद भारत को घेरने की कोशिश में जुटा चीन अब पाकिस्तान को तरह-तरह के नए हथियार दे रहा है। चीन ने एक दिन पहले ही पाकिस्तानी नौसेना को अत्याधुनिक तकनीक से लैस टाइप-054 फ्रिग्रेट सौंपी है। यह युद्धपोत इतना घातक है कि सामान्य रडार इसे डिटेक्ट ही नहीं कर पाएंगे। इस युद्धपोत में लगीं मिसाइलें और सेंसर्स अरब सागर में भारत के लिए मुश्किलें खड़े कर सकते हैं। हालांकि, भारतीय नौसेना भी पाकिस्तान की बढ़ती ताकत को लेकर चौकन्नी है और पूरे अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी की निगरानी कर रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि पाकिस्तानी नौसेना भारत की नौसेना के मुकाबले कितनी शक्तिशाली है। जानिए यहां... भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान से चार गुना ज्यादा दुनियाभर के देशों की सेनाओं की ताकत का विश्लेषण करने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायर इंडेक्स के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य ताकत में बहुत ज्यादा अंतर है। सैन्य ताकत के मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश है, जबकि इस लिस्ट में पाकिस्तान का स्थान 10वां है। भारत का रक्षा बजट 4.78 लाख करोड़ रुपये है, जबकि 1.37 लाख करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं, भारत की हथियार खरीदने की क्षमता भी पाकिस्तान से करीब 10 गुना ज्यादा है। भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना में अंतर
श्रेणी भारत पाकिस्तान
कुल नौसैनिक युद्धपोत 285 100
एयरक्राफ्ट कैरियर 2* 0
हेलिकॉप्टर कैरियर 0 0
पनडुब्बियां (डीजल इलेक्ट्रिक) 16 9
पनडुब्बियां (परमाणु शक्ति) 1 0
विध्वंसक युद्धपोत 10 0
फ्रिगेट्स 13 8
गश्ती पोत 139 49
माइन वॉरफेयर शिप 0 3
पोर्ट और टर्मिनल 13 2
कॉर्वेट्स 23 2
* भारत का दूसरा युद्धपोत आईएनएस विक्रांत अभी समुद्री परीक्षण के दूसरे चरण में है। इसको अगले साल नौसेना में कमीशन किया जा सकता है। तुर्की से एडा क्लास के चार युद्धपोत खरीद रहा पाक पाकिस्तान ने तुर्की से चार एडा क्लास के कॉर्वेट्स खरीदे हैं। इसमें से अंतिम कॉर्वेट को बनाने का काम दो दिन पहले ही कराची में शुरू किया गया है। तुर्की ने मध्यम श्रेणी के एडा क्लास की कॉर्वेट (Ada-class corvette) का निर्माण शुरू में अपनी नौसेना के लिए किया था। बाद में पाकिस्तान के साथ हुई डील में इसमें से दो को कराची में बनाया जा रहा है। एडा क्लास की परियोजना के जरिए बहुउद्देशीय कॉर्वेट और फ्रिगेट बनाए जा रहे हैं। यह युद्धपोत टोही, सर्विलांस, अर्ली वॉर्निंग, एंटी सबमरीन वॉरफेयर जैसे मिशन को अंजाम दे सकती है। इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी तैनात होती हैं। इस परियोजना के तहत तुर्की पाकिस्तान की नौसेना के लिए चार जिन्ना-श्रेणी के फ्रिगेट भी बना रहा है। पाकिस्‍तान ने चीन के साथ 7 अरब डॉलर की डील की बता दें कि चीन और पाकिस्तान के बीच दोस्‍ती गहराती हुई नजर आ रही है। चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव में चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर एक अहम हिस्सा है, दोनों देशों के बीच सैन्य हथियारों को लेकर भी कई डील हुई हैं। चीन से मिल रहे युद्धपोत से पाकिस्‍तानी नौसेना बेहद घातक हो जाएगी जो भारत के लिए खतरे की घंटी है। इसके अलावा चीन कई अन्‍य हथियार पाकिस्‍तानी नौसेना को दे रहा है। इसके लिए पाकिस्‍तान ने चीन के साथ 7 अरब डॉलर की डील की थी। चीन से 8 पनडुब्बी खरीद रहा पाकिस्तान फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए चीनी डिजाइन पर आधारित टाइप 039 बी युआन क्लास की पनडुब्बी खरीद रही है। डीजल इलेक्ट्रिक चीन की यह पनडुब्बी पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत में इजाफा करने में सक्षम है। जिसमें एंटी शिप क्रूज मिसाइल लगी होती हैं। यह पनडुब्बी एयर इंडिपैंडेंट प्रपल्शन सिस्टम के कारण कम आवाज पैदा करती है। जिससे इसे पानी के नीचे पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser