বৃহস্পতিবার, ৯ ডিসেম্বর, ২০২১

अंतरिक्ष में मिला महाविशालकाय ग्रह, बृहस्‍पति से आकार में 11 गुना है बड़ा, हैरत में वैज्ञानिक

सेंटियागो चिली में मौजूद वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एक महाविशालकाय ग्रह का पता लगाया है जो आकार में हमारे सोलर सिस्‍टम के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति से 11 गुना बड़ा है। यह ग्रह दक्षिणी आकाश में दो चमकदार सितारों के चक्‍कर लगा रहा है। इस ग्रह को b Centauri नाम दिया गया है और यह दुनियाभर के वैज्ञानिकों को आश्‍चर्य में डाले हुए है। इस खोज के बाद अब ग्रहों के निर्माण और विकास को लेकर प्रचलित मान्‍यताओं को चुनौती मिलनी शुरू हो गई है। बी सेंचुरी ग्रह धरती से करीब 325 प्रकाश वर्ष दूर है। इस गैस से भरे ग्रह का परिक्रमा पथ बृहस्‍पति ग्रह से 100 गुना चौड़ा है। रहस्‍य की बात यह है कि बी सेंचुरी ग्रह वहीं पर बना प्रतीत होता है। जर्नल नेचर में बुधवार को प्रकाशित इस अध्‍ययन में खगोलविदों ने अपनी खोज के बारे में पूरा विवरण दिया है। ऐसा पहली बार है जब एक गैस से भरे ग्रह को एक सितारे के आसपास खोजा गया है जो हमारे सूरज से आकार में तीन गुना बड़ा है। 'नए ग्रह की विशेषताएं ज्‍यादा हैरत में डाल रही हैं' चिली के यूरोपीयन टेलिस्‍कोप के जरिए मार्कस जॉनसन और उनकी टीम ने इस ग्रह की खोज की है। जॉनसन ने इनवर्स से कहा, 'मैंने सोचा था कि सितारों के आसपास कोई ग्रह नहीं होगा जो रोचक होगा लेकिन इसके आसपास कई संभावित ग्रह मौजूद हैं जो और ज्‍यादा रोचक हो सकता है।' यह दल सर्वेक्षण शुरू करने के बहुत कम समय के अंदर ही एक ग्रह का पता लगाकर आश्‍चर्य में नहीं है लेकिन उसकी विशेषताएं उन्‍हें ज्‍यादा हैरत में डाल रही हैं। बी सेंचुरी सिस्‍टम में दो सितारे हैं- b Centauri A और b Centauri B। अगर इन दोनों को मिला दिया जाय तो ये सूरज का 6 से 10 गुना ज्‍यादा बड़े हो सकते हैं। इस आकार में उन्‍हें एक विशाल ग्रह होना चाहिए। दोनों ही बहुत गरम हैं जो सामान्‍य से अलग है। इस नई खोज से अब तक जो हम ग्रहों के निर्माण के बारे में जानते हैं, उसमें बदलाव ला सकता है। जॉनसन ने कहा कि इस ग्रह के बारे में अब तक मिली जानकारी बहुत ही अजीब है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser