বুধবার, ২২ ডিসেম্বর, ২০২১

अंटार्कटिका में बर्फ के 200 मीटर नीचे मिला 'जीवन', खोजी गईं 77 नई प्रजातियां

लंदनअंटार्कटिका की बर्फ की परत के नीचे, जैसे-जैसे आप गहराई की ओर बढ़ेंगे 'जीवन' के लिए वातावरण मुश्किल होता जाएगा। एक स्थान पर जाकर यह वातावरण बेहद ठंडा और घोर अंधेरे से भरा हो जाता है, जहां भोजन के स्रोत लगभग न के बराबर होते हैं। हालांकि पृथ्वी पर ऐसे जीव पाए जाते हैं जो कठोरतम वातावरण में भी जिंदा रह सकते हैं। लेकिन इस बिंदु पर जीवन की कल्पना करना वाकई बहुत मुश्किल है। इसके बावजूद वैज्ञानिकों को इस क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका की चरम परिस्थितियों में 77 प्रजातियों की चौंकाने वाली खोज की है। सबूत तो इस बात के भी मिले हैं कि ये 'जीवन के सबूत' करीब 6000 साल पुराने हैं। जर्मनी की रिसर्च में पता चला है कि इन प्रजातियों में तलवार के आकार के शैवाल जीव और कुछ असामान्य कीड़े शामिल हैं। गर्म पानी का इस्तेमाल करते हुए अल्फ्रेड वेगेनर इंस्टीट्यूट (AWI) की टीम ने दो करीब 200 मीटर (656 फीट) गहरे दो गड्ढे किए थे। टीम ने 2018 में दक्षिण पूर्वी वेडेल सागर में न्यूमेयर स्टेशन III के पास एकस्ट्रॉम आइस शेल्फ पर यह खुदाई की थी। सतह पर पाए जाने वाले जीवों की तुलना में ज्यादा समृद्धखुले समुद्र से कई मील दूर होने के बावजूद वैज्ञानिकों ने अत्यंत समृद्ध जैव विविधता वाले नमूनों को इकट्ठा किया है। बल्कि यह महाद्वीपीय शेल्फ के ऊपर पाए जाने वाले कुछ नमूनों की तुलना में ज्यादा समृद्ध हैं, जहां प्रकाश और भोजन दोनों पाए जाते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि समुद्र तल से पाए गए जीवन के अवशेष असाधारण और अप्रत्याशित हैं। इन 77 प्रजातियों में तलवार के आकार ब्रायोज़ोअन जैसे मेलिसेरिटा ओब्लिका और सर्पुलिड कीड़े जैसे पैरालाओस्पिरा सिकुला शामिल हैं। अभी भी इस वातावरण में जीवन की कल्पना मुश्किलब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण में समुद्री जीवविज्ञानी और प्रमुख शोधकर्ता डॉ डेविड बर्नेस ने कहा कि चरम परिस्थितियों में पाया गया जीवन एक 'आश्चर्यजनक खोज' है। यह हमें बताता है कि अंटार्कटिका का समुद्री जीवन कितना अनोखा और खास है। यह अद्भुत है कि हमें इतने सारे जीवों के सबूत मिले लेकिन अभी भी इस वातारण में कोई भी पौधा या जीव जीवित नहीं सकता है। तो सवाल यह है कि ये जीवन यहां कैसे मौजूद है? टीम ने निष्कर्ष निकाला कि एक मजबूत खाद्य जाल (Food Chain) को बढ़ावा देने के लिए खुले पानी से बर्फ की शेल्फ के नीचे पर्याप्त शैवाल हो सकता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser