শনিবার, ১৮ ডিসেম্বর, ২০২১

न्यूयॉर्क में कोरोना मामलों ने तोड़े सारे रेकॉर्ड, 21000 से ज्यादा संक्रमित, ओमीक्रोन और डेल्टा का 'डबल अटैक'

न्यूयॉर्क अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 21,000 से अधिक मामले सामने आए, जो देश में अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। संक्रमण के करीब आधे मामले न्यूयॉर्क सिटी में सामने आए, जहां जांच केंद्रों के बाहर कतारें लंबी हो रही हैं और क्रिसमस पर समारोह का आयोजन करने वाले कई आयोजक अपने सदस्यों के संक्रमित होने के कारण कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। इससे पहले, राज्य में सर्वाधिक दैनिक मामले 14 जनवरी, 2021 को सामले आए थे, जब करीब 20,000 लोग संक्रमित पाए गए थे। न्यूयॉर्क की 'सिटी यूनिवर्सिटी’ में 'इंस्टीट्यूट फॉर इम्प्लीमेंटेशन साइंस इन पॉप्यूलेशन हेल्थ' के कार्यकारी निदेशक डॉ. डेनिस नाश ने कहा कि संक्रमण में तेज वृद्धि अत्यधिक चिंता का विषय होना चाहिए। लेकिन ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण बहुत तेजी से फैलने के कारण ऐसा होना ही था।' डेनिस ने कहा, 'हम डेल्टा के कारण सर्दियों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं और यह अपने आप में चिंता की बात है।' साप्ताहिक औसत 71 फीसदी बढ़ाउन्होंने कहा, 'इसके बाद अब नया ओमीक्रोन स्वरूप आ गया, जो संक्रमण के दृष्टिकोण से अधिक संक्रामक है।' उन्होंने कहा कि मौजूदा टीके नए स्वरूप को रोकने में असमर्थ हो सकते हैं। राज्य में सामने आए संक्रमण के मामलों में से शहर में करीब 10,300 मामले सामने आए। न्यूयॉर्क राज्य में गुरुवार को समाप्त हुए सात दिनों की अवधि में प्रतिदिन औसतन 13,257 लोग संक्रमित पाए गए। यह पिछले दो सप्ताह की तुलना में 71 प्रतिशत अधिक है। ब्रिटेन में लगातार तीसरे दिन मामले सबसे ज्यादाकोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन ब्रिटेन में भी अपना कहर बरपा रहा है। इसी बीच 'प्रफेसर लॉकडाउन' ने आज सुझाव दिया है कि अगर उचित प्रतिबंध नहीं लगाए गए तो सर्दियों में ब्रिटेन में ओमीक्रोन से होने वाली मौतों का आंकड़ा 5000 तक जा सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब ब्रिटेन ने लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड संख्या में कोरोना मामलों की जानकारी दी है। बीते 24 घंटों में 93,045 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो एक हफ्ते में 60 फीसदी के उछाल को दिखाता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser