বৃহস্পতিবার, ৯ ডিসেম্বর, ২০২১

सऊदी अरब की सबसे बड़ी काईवाई, ऊटों की सुंदरता प्रतियोगिता में धोखाधड़ी करने वाले 40 ऊंट बाहर

रियाद सऊदी अरब सरकार ने ऊंटों की सुंदरता प्रतियोगिता में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ऊंटों को बाहर कर दिया है। इन ऊंटों को बोटोक्‍स का इंजेक्‍शन लगाया गया था। किंग अब्‍दुलअजीज ऊंट महोत्‍सव प्रतियोगिता जीतने वाले ऊंट को 6.6 करोड़ डॉलर मिलना है। इसको देखते हुए ऊंटों को पालने वाले लोगों ने इन बेजुबान पशुओं को बोटोक्‍स का इंजेक्‍शन लगाया था। यह ऊंट महोत्‍सव इसी महीने शुरू हुआ है और उसने ऊंट पालकों को अपने सबसे अच्‍छे ऊंट लाने के लिए आमंत्रित किया था। रेगिस्‍तान का जहाज कहे जाने वाले ये ऊंट बड़े पैमाने पर सऊदी अरब में पाए जाते हैं। इस प्रतियोगिता में ऊंटों को ज्‍यादा आकर्षक दिखाने के लिए बोटोक्‍स या अन्‍य कास्‍मेटिक चीजें लगाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। निर्णायक मंडल ऊंटों के सिर के आकार, गर्दन, ड्रेस, कूबड़ के आधार पर विजेता का चुनाव करता है। ऊंट पालकों ने जानबूझकर ऊंटों के होंठ और नाक को बढ़ाया सऊदी अरब की राजधानी रियाद के पूर्वोत्‍तर इलाके में स्थित रेगिस्‍तान में यह ऊंट महोत्‍सव एक महीने तक चलता है। सऊदी अरब की आधिकारिक न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि सरकार ने कृत्रिम तरीके से ऊंटों की सुंदरता बढ़ाने वालों के खिलाफ ऐक्‍शन लिया है। इसके लिए विशेष और अत्‍याधुनिक तकनीक का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। इस साल अधिकारियों ने पाया था कि दर्जनों ऊंट पालकों ने जानबूझकर ऊंटों के होंठ और नाक को बढ़ाया। यही नहीं इन ऊंट पालकों ने हार्मोन का इस्‍तेमाल करके पशुओं के पुट्ठे को बढ़ाया। इसके अलावा ऊंटों के सिर और होठों पर बोटोक्‍स के इंजेक्‍शन लगाए गए ताकि वे बड़े हो जाएं। खबर में कहा गया है कि क्‍लब इस तरह की धोखाधड़ी को पूरी तरह से रोकने के लिए प्रयास कर रहा है जो ऊंटों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किए जाते हैं। उसने कहा कि जिन लोगों ने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ कठोर दंड लगाया जाएगा। बता दें कि इस महोत्‍सव की जान यह ऊंटों की सुंदरता प्रतियोगिता ही है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser