সোমবার, ৬ ডিসেম্বর, ২০২১

पाइलोरोप्लास्टी - Pyloroplasty in Hindi

पाइलोरोप्लास्टी एक ऐसी सर्जरी है जिसमें पेट से छोटी आंत में खाने को ले जाने वाले सिरे (ओपनिंग) यानि पाइलोरस को चौड़ा किया जाता है। पेप्टिक अल्‍सर और गैस्‍ट्रोपैरेसिस जैसी स्थितियों के कारण पाइलोरस संकुचित हो जाती है और इसमें खाना फंसने लगता है। इस रास्‍ते को चौड़ा करने के लिए ही यह सर्जरी की जाती है।

मरीज को जनरल एनेस्‍थीसिया देने के बाद पाइलोरोप्लास्टी की जाती है। सर्जरी के दौरान पाइलोरस तक पहुंचने के बाद पाइलोरस की दीवार को काटकर दोनों में एकसाथ टांका लगाया जाता है ताकि यह रास्‍ता चौड़ा हो सके।

इस ऑपरेशन में एक से दो घंटे लगते हैं। ऑपरेशन के बाद मरीज को एक से तीन दिनों तक या स्थिति ठीक होने तक अस्‍पताल में रूकना पड़ सकता है।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser