শনিবার, ১১ ডিসেম্বর, ২০২১

ट्रांस-एनल एंडोस्कोपिक माइक्रोसर्जरी - Transanal Endoscopic Microsurgery (TEM) in Hindi

मलााशय में छोटे कैंसर के शुरुआती स्‍टेज और गैर-कैंसरकारी ट्यूमर के इलाज के लिए माइक्रोसर्जिकल उपकरणों से ट्रांस-एनल एंडोस्कोपिक या टीईएम की जाती है। मलाशय 6 इंच लंबा बड़ी आंत का हिस्‍सा होता है जिसमें गुदा से बाहर निकलने तक मल रहता है।

पेट की आम सर्जरी की तरह टीईएम में कोई चीरा लगाने की जरूरत नहीं होती है और इसमें अस्‍पताल में भी कम समय तक रूकना पड़ता है और जल्‍दी रिकवरी हो जाती है।

इस सर्जरी में गुदा से मलाशय में स्‍पेशल माइक्रोस्‍कोप डालकर और सर्जरी के छोटे उपकरणों से मलाशय में मौजूद छोटे कैंसरों और असामान्‍य ग्रोथ को हटाया जाता है।

इस सर्जरी के लिए मरीज को एक से दो दिन तक अस्‍पताल में रूकने की जरूरत होती है। अगर मरीज को अस्‍पताल से छुट्टी लेने के बाद तेज दर्द, लगातार ब्‍लीडिंग या बुखार हो रहा है तो तुरंत सर्जन से बात करें।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser