সোমবার, ৮ সেপ্টেম্বর, ২০২৫

क्लाइटोरिस क्या है, किधर होता है, उत्तेजित करने का तरीका

यह आश्चर्य की बात नहीं है कि पुरुष लिंग पर हमेशा अधिक चर्चा होती रही है और शोध कार्यों में भी यह अधिक ध्यान प्राप्त करता रहा है। नर यौन अंग को ऐतिहासिक रूप से डोमिनेंट सेक्स माना जाता रहा है।

दूसरी तरफ, क्लाइटोरिस को खोजने में शोधकर्ताओं ने काफी समय लगा दिया। क्लाइटोरिस को मानव शरीर में एकमात्र अंग होने का अनूठा गौरव प्राप्त है जो पूरी तरह से संतुष्टि के लिए समर्पित है, यह एक अद्भुत तथ्य है जिसे विज्ञान और यौन साथियों ने लंबे समय तक समान रूप से उपेक्षित किया है।

मादा क्लाइटोरिस उतनी रहस्यमय नहीं है जितना आप वर्तमान में मानते हैं। शायद आपने कई बार सोचा होगा कि कैसे अपने साथी को बेहतर तरीके से संतुष्ट किया जाएं और कैसे स्वयं को महिला की शारीरिक रचना के बारे में शिक्षित किया जाएं, जिससे आप प्यार करते हैं या करते थे।

(और पढ़े - सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के तरीके)

क्लाइटोरिस के बारे में अज्ञान न केवल महिलाओं और उसके साथी के लिए बुरा है बल्कि यह उन महिलाओं के लिए भी बुरी खबर है जो बीमारी या संक्रमण के कारण क्लिटोरल दर्द का अनुभव करती हैं।

यदि आप नहीं जानते कि क्लाइटोरिस या क्लिटोरिस के बारे में कैसे बात करें, यह भी नहीं जानते कि एक स्वस्थ क्लाइटोरिस कैसे काम करती है, तो इससे हमारे जीवन की गुणवत्ता, हमारे स्वास्थ्य और यहां तक ​​कि सामान्य रूप से स्त्री समानता पर हमारी संभावनाओं को भी नुकसान पहुंचता है।

(और पढ़े - यौन स्वास्थ के बारे में संपूर्ण जानकारी)

अच्छी खबर यह है कि अब हालात बदल रहे हैं। महिलाएं स्वयं खुलकर चर्चा करने लगी हैं कि क्लाइटोरिस क्या है, यह कहां स्थित है और यह क्या करती है? यौन संतुष्टि प्राप्त करने के लिए क्लाइटोरिस को उत्तेजित करने के तरीके और क्लाइटोरिस से जुड़े विकार क्या हैं? हम इसी परिप्रेक्ष में आपको इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में दे रहे हैं।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser