শনিবার, ১২ জুন, ২০২১

पेट का सीटी स्कैन - Abdominal CT Scan (whole abdomen) in Hindi

एब्डोमन या पेट का सीटी स्कैन एक इमेजिंग टेस्ट है, जिसमें एक्स-रे तरंगों व कंप्यूटर की मदद से पेट के अंदर की संरचनाओं (जैसे रक्त वाहिका, मांसपेशियों और वसा) का सीटी स्कैन किया जाता है। इस टेस्ट के माध्यम से एब्डोमन में असामान्यताओं के बारे में पता किया जा सकता है। स्कैन के दौरान, शरीर के चारों तरफ कई एक्स-रे बीम घूमते हैं।

स्कैन के दौरान, कई एक्स-रे बीम आपके शरीर के चारों ओर घूमते हैं। जब सीटी स्कैन प्रक्रिया चल रही होती है तो पूरे शरीर में अवशोषित रेडिएशन को मापा जाता है। इस दौरान कंप्यूटर स्कैन किए गए हिस्से की 2डी छवियां तैयार करता है।

सीटी स्कैन के माध्यम से आंतरिक अंगों और ऊतकों की विस्तृत छवियां तैयार की जा सकती हैं। हालांकि, जिन मामलों में और अधिक विस्तृत छवियों को देखने की जरूरत होती है, उनमें रोगी के शरीर में कंट्रास्ट डाई को इंजेक्ट किया जाता है। डाई का प्रयोग करने से सीटी स्कैन फिल्म पर विशिष्ट ऊतक या अंग गहरे हिस्से में दिखाई देते हैं, जिससे डॉक्टर या तकनीशियन के लिए उन्हें अलग से नोटिस करना आसान हो जाता है।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser