শনিবার, ১২ জুন, ২০২১

डीप ब्रेन स्टिमुलेशन - Deep Brain Stimulation in Hindi

डीप ब्रेन स्टिमुलेशन एक सर्जरी प्रोसीजर है, जिसमें मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में इलेक्ट्रोड लगा दिए जाते हैं। इस सर्जरी प्रोसीजर की मदद से मस्तिष्क में हो रही असामान्य विद्युत गतिविधियों को रोका जाता है, जो न्यूरोलॉजिकल विकारों का कारण बनती हैं जैसे पार्किसन्स रोग आदि। डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी प्रोसीजर को डीबीएस भी कहा जाता है। डीबीएस सिस्टम कई अलग-अलग हिस्सों में बना होता है, जिनमें एक धातु की तार की मदद से इलेक्ट्रोड से पल्स जनरेटर को जोड़ा जाता है। इलेक्ट्रोड को मस्तिष्क पर और पावर जनरेटर को कॉलरबोन के नीचे छाती की चमड़ी में लगा दिया जाता है।

डीबीएस सर्जरी को दो अलग-अलग स्टेजों में किया जाता है पहली स्टेज में इलेक्ट्रोड को लगाया जाता है और दूसरी स्टेज में पल्स जनरेटर को लगाया जाता है। सर्जरी की ये दोनों स्टेज या तो एक ही दिन या फिर तीन से छह हफ्तों के बाद की जाती है। इस सर्जरी से समस्या का जड़ से इलाज नहीं होता है, लेकिन इसकी मदद से दवाओं पर निर्भरता कम हो जाती है।

सर्जरी के बाद भी आपको कई बार अस्पताल में बुलाया जाता है, जिसमें पल्स जनरेटर की प्रोग्रामिंग की जाती है।

(और पढ़ें - ब्रेन एमआरआई क्या है)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser