শনিবার, ১২ জুন, ২০২১

लेसिक लेजर सर्जरी - Lasik surgery in Hindi

लेसिक लेजर सर्जरी एक विशेष सर्जरी प्रोसीजर है, जिसकी मदद से दृष्टि में कुछ सुधार किया जाता है। इस सर्जरी को आमतौर पर दूर दृष्टि दोष, निकट दृष्टि दोष और धुंधला दिखना आदि समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। इस सर्जरी को आमतौर पर नजर के चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है।

इस सर्जरी प्रोसीजर में कंप्यूटराइज्ड लेजर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आंख के रिफ्रैक्टिव इंडेक्स के आधार पर कॉर्निया को फिर से आकृति दी जाती है। हालांकि, सर्जरी के बाद आपको कुछ समस्याएं महसूस हो सकती हैं जैसे आंखों में लालिमा होना, धुंधला दिखना, रोशनी सहन न कर पाना और आंखों में सूखापन आदि। लेकिन सर्जरी के बाद होने वाले ये लक्षण सामान्य होते हैं और धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। यदि आपको सर्जरी के बाद दृष्टि कम होना, आंख में दर्द या अन्य कोई तकलीफ होने जैसे लक्षण होते हैं, तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। सर्जरी के बाद आपको कुछ दिन तक आईशील्ड (आंख को सुरक्षित रखने वाला एक उपकरण) का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है और साथ ही किसी भी खेल-कूद जैसी गतिविधि में भाग लेने से मना किया जाता है। साथ ही जब तक सर्जरी वाली आंख पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती, तब तक रगड़ने या मलने से मना किया जाता है। सर्जरी के बाद डॉक्टर आपको कई बार अस्पताल बुलाते हैं, जिस दौरान आंख की जांच की जाती है।

​(और पढ़ें - आंख लाल होने पर क्या करना चाहिए)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser