রবিবার, ২৭ জুন, ২০২১

अमेरिका के इस राज्य में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी से और डरे लोग

पोर्टलैंड अमेरिका में ओरेगन राज्य का सबसे बड़ा शहर पोर्टलैंड भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। शनिवार को इस शहर में इतना गर्मी प़ी कि पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। अनुमान है कि रविवार को भी गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि शहर के निवासियों को इतिहास की सबसे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लू चलने से बढ़ा पारा पोर्टलैंड में लू चलने से पारा बहुत अधिक बढ़ गया है। दुकानों में पोर्टेबल एयर कंडीशनरों और पंखों की आपूर्ति मांग से कम पड़ गई है। अस्पतालों ने बाहर बने कोरोना वायरस वैक्सीनेशन सेंटरों को भी बंद कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने ओरेगन के कई शहरों में कूलिंग खुलवाएं हैं। इसना ही नहीं गर्मी के कारण बेसबॉल टूर्नामेंट्स को भी रद्द कर दिया गया है। पोर्टलैंड में 42 डिग्री के पार हुआ तापमान अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, पोर्टलैंड में शनिवार दोपहर को तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ओरेगन के सबसे बड़े शहर में इससे पहले 1965 और 1981 में अधिक गर्मी पड़ी थी। तब इस शहर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूर्वी वाशिंगटन स्टेट से लेकर पोर्टलैंड तक के अन्य शहरों में गर्मी के रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। सिएटल में भी गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड सिएटल में शनिवार को तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे वह जून में सबसे गर्म दिन बन गया। सिएटल के इतिहास में केवल चौथी बार तापमान 100 डिग्री फॉरेनहाइट के पार पहुंचा है। रविवार और सोमवार को और अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान है जिससे कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। सिएटल में 2009 में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रिकॉर्ड गर्मी ने दक्षिण-पश्चिम अमेरिका बेहाल मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कैलिफोर्निया समेत दक्षिण पश्चिम के कई राज्यों में आने वाले दिनों में रिकॉर्ड गर्मी पड़ सकती है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस बार की गर्मी 1913 में डेथ वैली रिकॉर्ड तापमान को भी तोड़ सकती है। बुधवार से शनिवार तक डेथ वैली का तापमान 124 डिग्री फारेनहाइट पहुंच गया है। आने वाले दिनों में यह तापमान और अधिक बढ़ने का अनुमान है। गर्मी से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप होने की आशंका AccuWeather मौसम विज्ञानियों ने कहा कि पूर्वानुमानों के अनुसार इस वर्तमान गर्मी की लहर को न केवल इसकी तीव्रता के लिए, बल्कि इसकी अवधि के लिए भी याद किया जाएगा। यह बिजली के ग्रिडों पर दबाव डाल रहा है और पानी की आपूर्ति को प्रभावित कर रहा है। इस प्रचंड गर्मी से इलाके में जो भी बची-खुची वनस्पतियां या पेड़-पौधे हैं वे भी सूख रहे हैं। ऐसे में अगर कैलिफोर्निया के जंगलों में आग लगती है तो उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser