বৃহস্পতিবার, ১৭ জুন, ২০২১

भारत से ढाई गुना ज्यादा कीमत पर नेपाल को कोविड वैक्सीन दे रहा चीन, कहां गई ओली-जिनपिंग की दोस्ती?

काठमांडू नेपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच ओली सरकार ने अपने सदाबहार दोस्त चीन से कोरोना वैक्सीन की 40 लाख डोज खरीदने का सौदा किया है। सोमवार को नेपाली कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। जिसके तुरंत बाद उद्योग, आपूर्ति और वाणिज्य मंत्री राजकिश्वर यादव ने बताया कि मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को चीन से 40 लाख वैक्सीन की डोज खरीदने की मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत, रसद, परिवहन सहित अन्य मुद्दों को संबंधित सरकारी एजेंसियां देखेंगी। कीमत को छिपाने में जुटे नेपाल-चीन काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन से ये टीके एक नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट के तहत खरीदे जाने हैं। इस एग्रीमेंट के लिए चीन की वैक्सीन निर्माता कंपनी सिनोफॉर्म ने दबाव डाला था। नेपाल के खरीद कानून कीमत छिपाने जैसे एग्रीमेंट की मंजूरी नहीं देते हैं। इसलिए इसे कैबिनेट की बैठक में विशेष मंजूरी दी गई। इसका अर्थ यह हुआ कि नेपाल की सरकार कानूनी तौर पर बाध्य होगी कि वह कीमत सहित कई विवरण सार्वजनिक नहीं करेगी। नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट के लिए ली स्पेशल परमिशन स्वास्थ्य मंत्रालय के मुख्य विशेषज्ञ डॉ रोशन पोखरेल ने काठमांडू पोस्ट के साथ बातचीत में बताया कि "चीन से टीके खरीदने का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा गया था, क्योंकि गैर-प्रकटीकरण समझौते (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर करने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता थी। अब कैबिनेट द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव को चीन में संबंधित एजेंसियों को भेजा जाएगा। कीमत और अन्य मुद्दों का निर्धारण उसी के अनुसार किया जाएगा।" चीनी वैक्सीन के दो डोज की कीमत 1483 रुपए चूंकि यह समझौता नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट के तहत आ रहा है, इसलिए नेपाल इन टीकों के लिए कितना भुगतान करेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं है। एक मंत्री ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में कीमत पर चर्चा इस एग्रीमेंट के तहत सवालों के घेरे में थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि चीनी वैक्सीन की दो खुराककी कीमत लगभग 20 डॉलर (1483 भारतीय रुपया) हो सकती है, हालांकि उन्होंने इसका कोई आधार नहीं बताया। भारतीय वैक्सीन लगवाते पीएम ओली भारत से 593 रुपये में वैक्सीन खरीद चुका है नेपाल इससे पहले नेपाल सरकार ने कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए केवल एक बार भुगतान किया है। नेपाल सरकार ने फरवरी में भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ कोविशील्ड की 2 मिलियन खुराक खरीदने के लिए यह पैसे दिए थे। इस सौदे में नेपाल सरकार ने प्रति डोज के लिए 4 डॉलर (296 भारतीय रुपये) का भुगतान किया था। यानी इसके दो डोज की कीमत 8 डॉलर (593 भारतीय रुपये) है। ऐसे में चीन की वैक्सीन के लिए नेपाल को भारत के मुकाबले 890 रुपये अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser