टोक्यो जापान की दो जुड़वा बहनों ने एक वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। हालांकि इसके लिए इन्हें कोई करतब या हैरतअंगेज काम नहीं करना पड़ा। इन बहनों की उम्र 107 साल है और यही इनकी उपलब्धि है। दुनिया में सबसे बुजुर्ग जीवित जुड़वा होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने इन्हें प्रमाणित किया है। सोमवार को जापान के Aged Day वाले दिन इस रेकॉर्ड की घोषणा की गई। बुजुर्गों के सम्मान में जापान 'वृद्ध दिवस' मनाता है और इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। परिवार में 11 भाई बहनों में तीसरा-चौथा स्थानउमेनो सुमियामा और कौमे कोडामा का जन्म 5 नवंबर 1913 को पश्चिमी जापान के शोदोशिमा द्वीप पर हुआ था। वे 11 भाई-बहनों में तीसरे और चौथे स्थान पर थीं। प्राइमेरी स्कूल के बाद दोनों अलग हो गईं। कोडामा जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के ओइता में नौकरानी के रूप में काम करने लगीं। यहीं उन्होंने शादी कर ली जबकि दूसरी बहन सुमियामा उसी जगह पर रहीं और यहीं अपना परिवार बसाया। दोनों की उम्र 107 साल 300 दिनदोनों बहनों ने अपने मुश्किल दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि बचपन में जापान में कई बच्चों के प्रति पूर्वाग्रह को लेकर उन्हें कई बार परेशान किया गया। दोनों बहनें दशकों से अपने-अपने जीवन में व्यस्त हैं। करीब 70 साल की उम्र तक दोनों की मुलाकात बहुत कम ही हुई। इसके बाद उन्होंने तीर्थयात्राओं की शुरुआत की और एक बार फिर साथ आ गईं। गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि सुमियामा और कोडामा 1 सितंबर तक 107 साल और 300 दिन की थीं। क्या था पुराना रेकॉर्डबयान में कहा गया कि दोनों बहनों ने किन नारिता और जिन कानी के 107 साल और 175 दिनों के पिछले रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। जापान दुनिया में सबसे तेजी से बूढ़ा होता देश है। हेल्थ एंड वेलफेयर मिनिस्ट्री के मुताबिक 125 मिलियन आबादी वाले देश में 29 फीसदी आबादी की उम्र 65 साल या उससे ज्यादा है। करीब 86,519 लोग 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं इनमें से आधे इस साल 100 साल के हो गए।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT
