মঙ্গলবার, ২১ সেপ্টেম্বর, ২০২১

एक खोज ने बदल दिया जापानी इतिहास, मिलीं 'पूर्वजों' की 2000 साल पुरानी हड्डियां

टोक्योखोजकर्ताओं की एक बड़ी खोज ने जापान के इतिहास को कई तरह से बदल दिया है। रिसर्चर्स को तीसरे और अब तक अज्ञात पूर्वजों के अवशेष मिले हैं जो करीब 2000 साल पहले पलायन कर जापान आ गए थे। दावा है कि यही लोग आगे चलकर आज की जापानी आबादी के रूप में विकसित हुए। आयरलैंड में ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन में स्कूल ऑफ मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर और रिसर्च के प्रमुख लेखक शिगेकी नाकागोम कहा कि हम जापानी आबादी के तीसरे हिस्से की खोज को लेकर अपने नतीजों के बारे में बहुत खुश हैं। तीन हिस्सों में बंटा प्राचीन जापान को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहला जोमोन काल जो 13000 ईसा पूर्व से 300 ईसा पूर्व था। इस दौरान शिकारियों की एक छोटी आबादी द्वीप पर रहती थी। ये लोग मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। दूसरी यायोई काल जिसका समय 900 ईसा पूर्व से 300 ईस्वी तक था। इस काल में किसानों ने पूर्व एशिया से जापान की ओर पलायन किया और कृषि की शुरुआत की। कोफुन काल में जापान आए पूर्वजतीसरा कोफुन काल जिसका समय 300 ईस्वी से 700 ईस्वी तक था, जब आधुनिक जापान ने आकार लेना शुरू किया। अब तक वैज्ञानिक आधुनिक जापान के लोगों का संबंध जोमोन और यायोई काल के लोगों से मानते थे। शोधकर्ताओं ने प्राचीन हड्डियों को लेकर किए एक नए अध्ययन में पाया कि इनमें मिलने वाले डीएनए ने एक तीसरी आनुवंशिक उत्पत्ति की ओर इशारा किया है, जिसका संबंध कोफुन काल से था जब पूर्व अज्ञात पूर्वजों का एक समूह पलायन कर जापान आ गया था। जापान में इंसानों का इतिहास बहुत पुरानानाकागोम ने कहा कि जोमन शिकारी पहली बार 20,000 साल पहले दिखाई दिए थे। उन्होंने हजारों सालों तक करीब 1,000 व्यक्तियों की एक छोटी आबादी को बनाए रखा था। जापानी द्वीप समूह पर कम से कम 38,000 सालों से इंसान बसते हैं। हालांकि अधिक जापान ने करीब 3000 साल पहले आकार लेना शुरू किया। इस बदलाव को दो चरणों में बांटा जा सकता है, पहला चावल की खेती से और दूसरा शहरों में तकनीक के आने से।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser