শনিবার, ৪ সেপ্টেম্বর, ২০২১

तालिबान राज में महिलाएं पहनेंगी हिजाब, अमेरिका को दी 'दखल न देने' की नसीहत

काबुल अफगानिस्तान में तालिबान शासन लौटने के बाद महिलाओं के अधिकारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंताएं बढ़ गई हैं। तालिबानी प्रवक्ता का कहना है कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर कोई चिंता वाली बात नहीं है। महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्पष्ट है क्योंकि तालिबान के पिछले शासन की यादें सभी के जेहन में ताजा है। उस दौरान महिलाओं के घर से अकेले बाहर निकलने और शिक्षा हासिल करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। हिजाब पहनकर कर सकती हैं पढ़ाई और नौकरीतालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने पश्चिमी देशों के उस नजरिए का कड़ा विरोध किया जिसमें कहा गया था, 'महिलाओं को हिजाब के बिना शिक्षा हासिल करनी चाहिए।' फॉक्स न्यूज से बात करते हुए सुहैल ने कहा, 'यह संस्कृति का बदलाव है। हमारी संस्कृति... वे हिजाब पहनकर शिक्षा हासिल कर सकती हैं। वे हिजाब पहनकर काम कर सकती हैं।' भविष्य में अमेरिका के साथ रिश्तों को लेकर पूछे जाने पर सुहैल ने कहा कि हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हम सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से एक साथ कैसे काम कर सकते हैं जो दोनों पक्षों के हितों में हो। हम नहीं बदलेंगे अपनी संस्कृतिप्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। उनकी पढ़ाई, उनके काम को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। हमें एक-दूसरे की संस्कृति को बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हम अपनी संस्कृति को बदलने को इरादा नहीं रखते हैं। आपको हमारी संस्कृति नहीं बदलनी चाहिए। सुहैल ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को देश के इतिहास में 'एक अध्याय का अंत' बताया। सरकार गठन की प्रक्रिया आखिरी चरण मेंआतंकी समूह अब सरकार बनाने के अपने अंतिम चरण में है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि तालिबान का को-फाउंडर मुल्ला अब्दुल गनी बरादर नई अफगान सरकार का नेतृत्व कर सकता है। तालिबान के प्रवक्ता ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अब समूह शनिवार को सरकार का गठन करेगा। सरकार गठन के बाद तालिबान के आगे पंजशीर जैसी कई बड़ी चुनौतियां आने वाली हैं। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से नीचे जा रही है, कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात हैं और कई दिनों से जारी संघर्ष में अब तक लाखों अफगान मर चुके हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser