वॉशिंगटन हम सभी ने बचपन में एक रहस्यमयी जीव के बारे में कई कहानियां सुनी हैं जो जंगल और बर्फीले पहाड़ों पर रहता था। कई बार इस हिममानव तो कई बार येती के नाम से हम सभी ने पहचाना। हालांकि इसके अस्तित्व के संबंध में कोई पुख्ता सबूत न होने के कारण यह जीव ज्यादातर लोगों के लिए सिर्फ कहानियों का हिस्सा बनकर रह गया। लेकिन समय-समय पर इसे लेकर दावे भी किए जाते रहे हैं। अब एक अमेरिकी शिकारी ने रहस्यमयी जानवरों को देखने का दावा किया है जो काफी हद तक 'बिगफुट' जैसे दिखता है। सुनाई दीं अजीबोगरीब आवाजेंशिकारी का कहना है कि वह अपने दोस्त के साथ शिकार पर गया था जहां उसने इन जानवरों को देखा। शिकारी मार्क ने Sasquatch Stories पॉडकास्ट पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जीव उसके बेहद नजदीक कुछ सेंटीमीटर तक पास आ गया था। शिकारी ने बताया कि इस सब की शुरुआत कुछ अजीबोगरीब आवाजों से हुई, जो जंगल में बहने वाली नदी की तरफ से आ रही थीं। इससे पहले वह पता लगा पाते कि ये आवाजें कहां से आ रही हैं दो विशालकाय जानवर उनके सामने आ गए। दोनों जानवरों की लंबाई करीब 15 फीटडेलीस्टार की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक रहस्यमयी जानवर को देखकर मार्क और उनका दोस्त इतना घबरा गए कि एक पल को दोनों सुन्न पड़ गए। जब उन्हें कुछ समझ आया दोनों अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकले। मार्क ने याद किया कि दोनों जानवर करीब 15 फीट लंबे थे। पहली नजर में उन्हें लगा कि वे भालू हैं लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि यह कोई दूसरा रहस्यमयी जानवर है। जानवरों द्वारा निकाली जाने वाली आवाजों को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे दो डायनासोर चिल्ला रहे हों और उनकी गर्जना को महसूस किया जा सकता था। दानवों जैसा शरीर देख सिट्टीपिट्टी गुमजानवरों को बेहद करीब से देखने के बाद मार्क और उनके दोस्त बहुत डर गए। मार्क ने कहा कि जीव का हाथ इतना बड़ा था कि वह एक बीच बॉल उसकी हथेली पर आराम से आ सकती थी। उन्होंने बताया कि जानवर के बड़े-बड़े पैर, लंबी बाहें और गोल सिर था। वहां से भागकर आने के बाद भी मार्क और उनके दोस्त का डर जाने में कुछ समय लगा। उन्होंने एक सुरक्षित जगह रुककर पहले चैन की सांस ली और फिर वहां से भाग आए।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT
