মঙ্গলবার, ২১ সেপ্টেম্বর, ২০২১

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना - MP Mukhyamantri Karamchari Swasthya Bima Yojana in Hindi

सभी राज्य सरकारें अपने राज्य के निवासियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश करती हैं। देश की कई राज्य सरकारें जनता के लिए हेल्थ इन्शुरन्स स्कीम प्रदान करती हैं, ताकि राज्य के लोग पर्याप्त व उचित स्वास्थ्य सेवाएं ले सकें। ठीक उसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने के लिए एक विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की। इस बीमा योजना को मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से जाना जाता है। इस स्वास्थ्य बीमा योजना से 12 लाख 55 हजार कर्माचारियों व अन्य कार्यकर्ताओं को लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभार्थी को इलाज पर 5 से 10 लाख रुपये तक सालाना कवरेज मिलती है। इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बात होगी, जिसमें इसके लाभ, उदेश्य और पात्रता के बारे में बताया गया है।

(और पढ़ें - भारत में मौजूद हेल्थ इन्शुरन्स कंपनियां)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT

Advertiser