বৃহস্পতিবার, ১৪ অক্টোবর, ২০২১

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का निशाना बने दुर्गा पूजा पंडाल, मूर्तियों के साथ की तोड़फोड़

ढाका के मौके पर कट्टरपंथियों ने कई पूजा पंडालों पर हमला बोला और मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की। बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया, '13 अक्टूबर 2021, बांग्लादेश के इतिहास में एक निंदनीय दिन था। अष्टमी के दिन मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ की गई। हिंदू अब पूजा मंडपों की रखवाली कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया चुप है। मां दुर्गा अपना आशीर्वाद दुनिया के सभी हिंदुओं पर बनाए रखें। कभी माफ न करें।' परिषद ने ट्वीट में कहा कि बांग्लादेश में अच्छे मुसलमान अभी भी जिंदा हैं इसीलिए हम जिंदा हैं। उन सभी मुसलमानों का धन्यवाद जो हिंदुओं के साथ खड़े रहे। हम इस्लाम का भी सम्मान करते हैं। हम कुरान से भी प्यार करते हैं। इस्लाम कभी इसका समर्थन नहीं करता। हिंदू एकता परिषद ने कहा कि हम बांग्लादेश में अपने मुस्लिम भाइयों के साथ सद्भाव से रहना चाहते हैं। मंत्रालय ने की शांति बनाए रखने की अपीलबांग्लादेश छात्र लीग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूजा मंडप में रहने के लिए कहा है। इस संबंध में बांग्लादेश के धार्मिक मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है। मंत्रालय ने सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। परिषद ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'हम एक ट्वीट में नहीं बता सकते कि पिछले 24 घंटों में क्या हुआ। बांग्लादेश के हिंदुओं ने कुछ लोगों का असली चेहरा देखा। हमें नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा। लेकिन बांग्लादेश के हिंदू कभी 2021 की दुर्गा पूजा नहीं भूलेंगे। #SaveBangladeshiHindus'. अफवाहों से बिगड़ी स्थितिइससे पहले परिषद ने बुधवार को ट्वीट कर बताया था कि कुरान के अपमान की अफवाहें फैल रही हैं। इसके कारण नानुआ दिघी पार के पूजा मंडल पर हमला किया गया है। इसके बाद एक बयान में कहा गया था कि हम सभी मुस्लिम भाइयों से कहना चाहते हैं कि अफवाहों पर विश्वास न करें। हम कुरान का सम्मान करते हैं। कोई दंगा भड़काने की साजिश कर रहा है। कुरान और दुर्गा पूजा का कोई संबंध नहीं है। निष्पक्ष जांच होगी। कृपया किसी हिंदू या मंदिर पर हमला न करें।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT

Advertiser