नोनी फल को कई नामों ये जाना जाता है. इसे मोरिंडा सिट्रिफ़ोलिया (Morinda citrifolia), इंडियन मलबेरी (Indian mulberry), कैनेरी वूड (Canary wood), ग्रेट मोरिंडा (great morinda), बीच मलबेरी (Beach mulberry) और चीज़ फ्रूट (cheese fruit) जैसे 100 अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इस फल में बहुत से प्राकृतिक औषधीय गुण मौजूद हैं. यही कारण है कि 2000 से सालों से इसकी खेती हो रही है. ये पौधा आमतौर पर दक्षिण एशिया, दक्षिण प्रशांत, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और कैरिबियन में पाया जाता है. नोनी के फल, पत्ते, छाल और जड़ सभी में सक्रिय यौगिक होते हैं. आमतौर पर नोनी फलों का सेवन ताजे जूस के रूप में किया जाता है. आज इस लेख में हम नोनी फल के फायदों के बारे में जानेंगे.
from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT
