अगर आप कभी अपने लिंग के साइज को लेकर परेशान हुए हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि उनका लिंग बड़ा होना चाहिए, जबकि असल में उनका लिंग नॉर्मल साइज का होता है। रिसर्च में यह पाया गया है कि ज़्यादातर लोग अपने पार्टनर के लिंग के साइज से खुश रहते हैं। अगर आपको भी ऐसी ही टेंशन है, तो समझ लीजिए कि आपका लिंग औसत साइज का हो सकता है। और अगर ऐसा न भी हो, तो भी इसका मतलब ये नहीं कि आपकी मर्दानगी कम है या आप अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाएंगे।
पोर्न इंडस्ट्री ने भी लोगों की सोच को काफी बदल दिया है। पोर्न फिल्मों में दिखाए जाने वाले पुरुष कलाकारों का लिंग अक्सर बड़ा होता है, जो असलियत से मेल नहीं खाता है। इसलिए इस आधार पर अपनी तुलना करना सही नहीं है। एक स्टडी में ये सामने आया है कि जो लोग पोर्न ज़्यादा देखते हैं, वे अपने लिंग के साइज से ज़्यादा नाखुश रहते हैं, इसके बजाय जो लोग पोर्न नहीं देखते वह इतना नहीं सोचते हैं। असल में लिंग कई साइज और शेप के होते हैं।
(और पढ़ें - लिंग का साइज कितना होता है)
from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via IFTTT
