
बर्लिनदुनिया के अलग-अलग देशों में अजीबोगरीब प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं। इसी तरह यूरोप में कद्दू की विविध किस्मों का जश्न मनाने के लिए का आयोजन अक्टूबर में किया जाता है। इसमें कद्दू की दुनिया में सबसे अलग किस्में देखने को मिलती है। मुकाबले में इस साल के विजेता कद्दू को दुनिया की सबसे भारी सब्जी कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। विजेता इटली के टस्कनी क्षेत्र का है जिसके कद्दू का वजन 1,217.5 किलोग्राम दर्ज किया गया। डीडब्ल्यू न्यूज के एक ट्वीट के मुताबिक इटली के टस्कनी क्षेत्र के 1,217.5 किलोग्राम वजन वाले विशाल कद्दू ने रविवार को जर्मनी के लुडविग्सबर्ग में आयोजित यूरोपियन पम्पकिन वेइंग चैम्पियशिप जीती। ट्वीट में बताया गया कि इसी कद्दू ने सितंबर में 1,226 किलोग्राम वजन के साथ दुनिया के सबसे भारी कद्दू का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हैलोवीन को लेकर लोगों के कमेंट सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर किए जाने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस क्षेत्र में हैलोवीन वाकई भयानक होता होगा।' 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले हैलोवीन में बड़े पैमाने पर कद्दू का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि एक कद्दू से ढेर सारे उत्पाद बनाए जा सकते हैं। गिनाए 2021 में इटली के खिताबएक यूजर ने लिखा, 'इससे भरपूर कन्फेक्शनरी सिरप और बहुत कुछ बनाया जा सकता है।' इटली के कुछ सोशल मीडिया यूजर्स 2021 में इटली की उपलब्धियां गिना रहे हैं। एक यूजर ने अपनी लिस्ट में यूरो कप 2020 से लेकर ओलंपिक मेडल और यूरोपियन पम्पकिन वेइंग चैम्पियशिप को भी शामिल किया है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
via IFTTT